ब्रेकिंग

धूमधाम से मनायी गयी अंबेडकर जयंती, संयुक्त मजिस्ट्रेट ने किया माल्यार्पण



ऋषिकेश (आशीष कुकरेती ) पौड़ी 14 अप्रैल भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर कलेक्ट्रेट स्थित उनकी प्रतिमा पर संयुक्त मजिस्ट्रेट दीक्षिता जोशी ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने उपस्थित सभी को शुभकामनाएं भी दीं और उनके विचारों को आत्मसात करने का आह्वान किया।

संयुक्त मजिस्ट्रेट ने कहा कि भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर ने भारतीय समाज को समानता, न्याय और अधिकारों की दिशा में नयी सोच दी। उन्होंने बताया कि उनका जीवन संघर्ष, शिक्षा और समर्पण का अद्भुत उदाहरण है, जिससे सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि संविधान के मूल्यों को अपनाकर ही समाज में सच्ची समरसता स्थापित की जा सकती है

।इस अवसर पर अन्य वक्ताओं ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त करते हुए डॉ. अंबेडकर के आदर्शों को जीवन में अपनाने पर जोर दिया तथा उनके विचारों की वर्तमान समय में प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला।

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य अनुज कुमार, भाजपा जिला अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा नरेंद्र टम्टा, क्रांति किशोर, जसपाल रावत, लक्ष्मण सिंह नेगी, मनीष कुमार, अनिरुद्ध, भक्ति लाल शाह सहित अन्य उपस्थित रहे.


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे चैनल में आपका स्वागत है, खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -+91 8859895608
error: Content is protected !!