नगर निगम ऋषिकेश ने जनता की सुविधा हेतु ऑनलाइन पोर्टल लॉन्च किया घर बैठे होगा भवनकर का भुगतान



ऋषिकेश आशीष कुकरेती 19 नवंबर 2025 आज नगर निगम के भवनकर अनुभाग के लिए नया ऑनलाइन पोर्टल आधिकारिक तौर पर लॉंच किया गया। इस डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म के माध्यम से नागरिक अब घर बैठे भवनकर का भुगतान आवेदन की स्थिति ट्रैक कर सकते हैँ ।

इस अवसर पर नगर निगम के महापौर शम्भु पासवान द्वारा अवगत कराया गया कि यह पहल नागरिकों को सरल, सुरक्षित और समयबद्ध सेवाएँ प्रदान करने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाती है। अब कोई भी व्यक्ति अपने मोबाइल या कंप्यूटर से 24 × 7 भवनकर सेवाएँ प्राप्त कर सकता है

नगर आयुक्त  गोपाल राम बिनवाल द्वारा अवगत कराया गया कि पोर्टल के संचालित होने से प्रक्रिया तेज और पारदर्शी बनेगी तथा निगम आशा करता है कि यह डिजिटल समाधान नागरिकों के जीवन को आसान बनाते हुए शहर के विकास में नई गति देगा

इस अवसर पर  गोपाल राम बिनवाल, नगर आयुक्त,  चंद्रकांत भट्ट, सहायक नगर आयुक्त,  अनिल कुमार पंत, कर अधीक्षक, श्री यशवीर सिंह, कर निरीक्षक आदि उपस्थित रहे


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे चैनल में आपका स्वागत है, खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -+91 8859895608
error: Content is protected !!