


ऋषिकेश : 12 नवंबर। ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल के ऋषिकेश स्थित कैंप कार्यालय में ग्राम सभा सिराई से पहुंचे नवनियुक्त युवा मंगल दल के पदाधिकारियों ने शिष्टाचार भेंट की।
इस अवसर पर डॉ. अग्रवाल ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर एवं मिष्ठान खिलाकर स्वागत किया। उन्होंने नई जिम्मेदारी मिलने पर सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि युवा किसी भी समाज की सबसे बड़ी ताकत होते हैं। युवाओं को सामाजिक एवं रचनात्मक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभानी चाहिए। साथ ही गांव के विकास, जनकल्याण एवं समाज सेवा के कार्यों में अपनी सक्रिय भूमिका सुनिश्चित करनी चाहिए।
डॉ. अग्रवाल ने सभी को उत्तराखंड के आगामी लोकपर्व इगास बग्वाल की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इगास हमारी समृद्ध लोक संस्कृति, परंपराओं और पहाड़ी विरासत का प्रतीक है। हमें अपनी सांस्कृतिक धरोहर एवं लोक परंपराओं को सहेजने के साथ ही उन्हें आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास करने चाहिए।
इस अवसर पर युवा मंगल दल के अखिल गुलियाल, आयुष गुलियाल, अमनदीप राणा, विशाल पडियार सहित अन्य साथी उपस्थित रहे।

