ब्रेकिंग

नगर निगम ऋषिकेश द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पखवाड़े के अवसर पर त्रिवेणी घाट पर बृहद स्वच्छता अभियान का आयोजन



ऋषिकेश (आशीष कुकरेती) 13 मार्च अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पखवाड़े के अंतर्गत आज नगर निगम ऋषिकेश द्वारा पवित्र माँ गंगा के पावन तट पर एक विशाल सफाई अभियान संचालित किया गया। माननीय महापौर  शंभू पासवान एवं नगर आयुक्त  गोपाल राम बिनवाल के कुशल नेतृत्व में चले इस अभियान के तहत त्रिवेणी घाट से लेकर चंद्रभागा नदी तक सघन सफाई की गई, जिसमें लगभग 1 टन कचरा एकत्रित किया गया।

अभियान के दौरान महापौर ने जनता को जागरूक करते हुए विशेष अनुरोध किया कि कोई भी व्यक्ति गंगा नदी एवं उसके आसपास के क्षेत्रों में अपने घरों का कूड़ा, प्लास्टिक, पुराने कपड़े या खाने-पीने की सामग्री न फेंके। उन्होंने श्रद्धालुओं से भी घाटों की पवित्रता बनाए रखने की अपील की।

इस अभियान की सफलता में नारी शक्ति का विशेष योगदान रहा, जिसमें 100 से अधिक पर्यावरण मित्रों ने प्रतिभाग किया और इनमें 40 महिला पर्यावरण मित्र शामिल रहीं। अभियान में त्रिवेणी सेना समूह की महिलाओं के साथ-साथ नगर निगम की ब्रांड एंबेसडर कुमारी नीरजा गोयल, स्वच्छता चैंपियन श्री ओमप्रकाश गुप्ता, श्री श्यामलाल भाई, श्री राजेश, और आईडीपीएल इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य  राजीव लोचन ने भी उत्साहपूर्वक श्रमदान किया।

इस बृहद अभियान में पर्यावरण सुपरवाइजरों, माननीय सभासदों और स्थानीय नागरिकों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए स्वच्छ और निर्मल गंगा का संदेश प्रसारित किया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे चैनल में आपका स्वागत है, खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -+91 8859895608
error: Content is protected !!