


ऋषिकेश 18 अक्टूबर इंदिरा नगर में वार्ड संख्या 38 एवं 39 के मध्य नाली निर्माण कार्य का महापौर शंभू पासवान ने विधिवत उद्घाटन किया गया। इस निर्माण कार्य से क्षेत्र की जल निकासी व्यवस्था को बेहतर बनाने तथा स्थानीय निवासियों को जलभराव जैसी समस्याओं से राहत दिलाने में मदद मिलेगी।
इस अवसर पर क्षेत्रीय पार्षद राजेंद्र प्रेम सिंह बिष्ट एवं संजू प्रेम सिंह बिष्ट पूर्व जिला अध्यक्ष ज्योति सजवाणऋषिकेश मंडल अध्यक्ष मनोज ध्यानी तथा पार्षद सुरेंद्र सिंह नेगी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
नाली निर्माण कार्य को क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताते हुए कहा गया कि जनसुविधाओं का विस्तार और मूलभूत समस्याओं का समाधान प्राथमिकता है। क्षेत्र में आवश्यक विकास कार्यों को आगे बढ़ाकर नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि विकास कार्यों का उद्देश्य केवल निर्माण कराना नहीं, बल्कि आमजन के जीवन को सुगम बनाना और क्षेत्र की बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना है।
जनसेवा के संकल्प के साथ ऋषिकेश के विकास को निरंतर आगे बढ़ाने का प्रयास जारी रहेगा

