क्रॉप कटिंग से प्राप्त उपज के आधार पर होगा औसत उत्पादन का आकलन



टिहरी 19 अक्टूबर   जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल ने सोमवार को नरेंद्रनगर तहसील के अंतर्गत ग्राम ओणी के राजस्व ग्राम तलाई में धान की फसल की क्रॉप कटिंग का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों के साथ स्वयं धान की कटाई और मड़ाई कर प्राप्त उपज का जायजा लिया। साथ ही संबंधित कृषक से फसल की स्थिति और उत्पादन के संबंध में जानकारी ली।

‎राजस्व विभाग की ओर से कृषक जोत सिंह पुण्डीर के खेत में 10×3 वर्ग मीटर का प्लॉट तैयार कर क्रॉप कटिंग प्रयोग किया गया, जिसमें 8 किलो 955 ग्राम धान प्राप्त हुआ। निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार फसल को सुखाने के बाद 15 दिन पश्चात उपज का वास्तविक आकलन किया जाएगा। क्रॉप कटिंग प्रयोग की प्रक्रिया सीसीई एग्री ऐप के माध्यम से दर्ज की गई।

‎जिलाधिकारी ने कृषक से धान की किस्म और बीज के संबंध में जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को क्रॉप कटिंग प्रयोग निर्धारित मानकों के अनुसार पारदर्शिता एवं सटीकता से संपन्न कराने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि क्रॉप कटिंग से प्राप्त आंकड़ों के आधार पर फसलों की औसत उपज और कुल उत्पादन का आकलन किया जाता है। इन आंकड़ों का उपयोग फसल क्षति की स्थिति में मुआवजा और फसल बीमा राशि निर्धारित करने में भी किया जाता है।

‎इस दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को इच्छुक किसानों को विभागीय योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

‎इस अवसर पर उपजिलाधिकारी नरेंद्रनगर आशीष चन्द्र घिल्डियाल, डीपीआरओ एम.एम. खान, एडीपीआरओ राकेश शर्मा, कानूनगो राय सिंह, पटवारी विनोद राणा सहित ग्रामीण उपस्थित रहे।

‎


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे चैनल में आपका स्वागत है, खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -+91 8859895608
error: Content is protected !!