नशा मुक्त भारत अभियान के तहत बच्चों और आमजन को किया जागरूक



ऋषिकेश (आशीष कुकरेती ) 8 अक्टूबर नशा मुक्त भारत  अभियान के टिहरी  संयोजक देवी सिंह पवार ने ऋषिकेश एवं मुनिकीरेती क्षेत्र में जनजागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने बच्चों और आमजन को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए नशे से दूर रहने का संदेश दिया।

अभियान के तहत पूर्णानंद खेल मैदान में बच्चों को नशे के दुष्परिणामों की जानकारी दी गई। देवी पवार ने बच्चों से बीड़ी, सिगरेट, गुटखा एवं अन्य नशीले पदार्थों से दूर रहने तथा अपने आसपास के लोगों को भी नशे के खिलाफ जागरूक करने का आह्वान किया।

इसके बाद मरीन ड्राइव, मुनिकीरेती में स्कूली बच्चों के बीच भी नशा मुक्ति को लेकर जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। उन्होंने बच्चों को नशे की शुरुआत से होने वाले शारीरिक, मानसिक और सामाजिक नुकसान के बारे में जानकारी दी।

देवी पवार ने अभियान को स्कूलों तक सीमित न रखते हुए गली-मोहल्लों में पहुंचकर लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक किया। उन्होंने कहा कि नशा मुक्त समाज के निर्माण के लिए बच्चों, युवाओं और आमजन की सहभागिता जरूरी है। अभियान का उद्देश्य लोगों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करना और स्वस्थ एवं नशामुक्त समाज के निर्माण के प्रति जागरूकता पैदा करना है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे चैनल में आपका स्वागत है, खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -+91 8859895608
error: Content is protected !!