तहसील दिवस में सुनी गई जनसमस्याएं, अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश



टिहरी  06 अक्टूबर  जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में मंगलवार को नरेंद्रनगर तहसील सभागार में ‘तहसील दिवस’ का आयोजन किया गया। इस दौरान क्षेत्रवासियों की समस्याओं एवं शिकायतों को सुना गया तथा संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर धनवीर सिंह भण्डारी पूर्व प्रधान सल्डोगी द्वारा अवगत कराया कि आगराखाल कुशरेला मोटर मार्ग पर रघुवीर सिंह, अनवीर सिंह, वीना देवी, धर्मसिंह, प्रवीन सिंह का आवासीय भवन है तथा रोड आवासीय घरों के सम्मुख गहरी है। वर्षाकाल में जल भराव हो जाता है। रोड पर एक किमी दूर तक के सारे नाले बंद है और पानी घरों की ओर घुस जाता है, इस शिकायत पर लोनिवि नरेंद्रनगर को तत्काल आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

बिरेन्द्र सिंह भण्डारी ग्राम डौंर द्वारा विगत वर्ष के आपदा से मकान को हुए नुकसान का मुआवजा दिये जाने हेतु पत्रावली तैयार कराने की मांग पर तहसीलदार नरेन्द्रनगर को जांच कर आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए ।

पूर्व प्रधान ग्राम खार्की धर्म सिंह द्वारा सिंचाई गूल के पुस्ते टूटने तथा विभिन्न स्थानों पर गूल के क्षतिग्रस्त होने के कारण अगली फसल बुवाई कार्यों में होने वाली समस्या से अवगत कराया जिस पर लघु सिंचाई को समयान्तर्गत आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।

ग्राम तलाई निवासी सुरेन्द्र सिंह भण्डारी द्वारा नरेंद्रनगर – तलाई मोटर मार्ग के विभिन्न स्थानों पर क्षतिग्रस्त होने तथा झाड़ियां होने से आवागमन में हो रही कठिनाइयों के संबंध में शिकायत की, जिस पर जिलाधिकारी ने लोनिवि को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए ।

होशियार सिंह कैंतुरा, निवासी ग्राम डौर द्वारा गांव के संपर्क मार्ग एवं अंदर के रास्ते काफी खराब स्थिति में होने से आवागमन में भारी परेशानी होने, गांव के विद्यालय की जर्जर स्थिति विद्यालय के 02 कमरे पूरी तरह क्षतिग्रस्त होने से बच्चों की पढ़ाई एवं उनकी सुरक्षा को लेकर   विद्यालय भवन की मरम्मत / पुनर्निर्माण किया जाने की मांग पर संबंधित को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर नरेंद्रनगर ब्लॉक प्रमुख दीक्षा राणा, एसडीएम नरेंद्रनगर आशीष घिड़ियाल, मुख्य कृषि अधिकारी विजय देवराडी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ डी के शर्मा, मुख्य शिक्षा अधिकारी कमला बड़वाल सहित संबंधित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे चैनल में आपका स्वागत है, खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -+91 8859895608
error: Content is protected !!