ब्रेकिंग

श्रीमद् भागवत कथा के समापन पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने किया कथा श्रवण



ऋषिकेश (आशीष कुकरेती ) मुनिकीरेती 19 अगस्त डोभाल प्लॉट, 14 बीघा, निकट चीनी गोदाम, मुनिकीरेती में 13 अगस्त से 19 अगस्त तक आयोजित श्रीमद्भागवत महापुराण सप्ताह ज्ञान यज्ञ का बुधवार को विधिवत समापन हुआ। कथा व्यास आचार्य पंडित कृष्णानंद उनियाल शास्त्री के श्रीमुख से श्रद्धालुओं ने श्रीमद्भागवत कथा का रसपान किया।

कथा के दौरान उत्तराखंड के स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने कार्यक्रम में पहुंचकर श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण किया तथा व्यासपीठ से आशीर्वाद प्राप्त किया। वहीं उत्तराखंड मौन परिषद के उपाध्यक्ष गिरीश डोभाल ने भी कथा में पहुंचकर कथा श्रवण किया और आशीर्वाद लिया।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा पंडाल में पहुंचे और भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति में लीन होकर कथा का आनंद लिया। कथा श्रवण कर आशीर्वाद लेने वालों में जगदीश प्रसाद सकलानी, दिनेश प्रसाद सकलानी, रमेश प्रसाद सकलानी, कृष्ण कुमार डोभाल, राजेश डोभाल, सूर्य चंद्र सिंह चौहान, भगवान सिंह पंवार, विक्की डोभाल, गुड्डी देवी, सुनीता, दीपा भट्ट सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

कथा के समापन पर श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण के जयकारे लगाए। आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि श्रीमद्भागवत कथा के श्रवण से मनुष्य को धर्म, भक्ति और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा मिलती है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे चैनल में आपका स्वागत है, खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -+91 8859895608
error: Content is protected !!