टिहरी जनपद में वृद्धाश्रम स्थापना की दिशा में प्रशासन का महत्वपूर्ण कदम



दिनांक 06 फरवरी, 2026

“जिलाधिकारी टिहरी ने समाज कल्याण विभाग की बैठक की अध्यक्षता”

“जनपद में वृद्धाश्रम स्थापना की दिशा में प्रशासन का महत्वपूर्ण कदम”

जनपद टिहरी गढ़वाल में समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित किए जाने वाले वृद्धाश्रम की स्थापना के उद्देश्य से उपलब्ध अप्रयुक्त शासकीय भवनों के हस्तांतरण को लेकर जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में ग्राम काण्डा, सुरसिंगधार स्थित ए०एन०एम० सेंटर भवन, जो वर्तमान में संचालित नहीं है, को समाज कल्याण विभाग के नाम हस्तांतरित किए जाने के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। जिलाधिकारी द्वारा भवन की वर्तमान स्थिति, उपयोगिता एवं आवश्यक औपचारिकताओं की जानकारी संबंधित अधिकारियों से प्राप्त की गई।

जिलाधिकारी ने जिला समाज कल्याण अधिकारी श्रेष्ठा भाकुनी को निर्देशित किया कि उक्त भवन के हस्तांतरण हेतु शासन एवं निदेशालय स्तर पर आवश्यक पत्राचार शीघ्रता से सुनिश्चित किया जाए, ताकि वृद्धाश्रम की स्थापना की प्रक्रिया को समयबद्ध रूप से आगे बढ़ाया जा सके।

बैठक में उपजिलाधिकारी टिहरी स्नेहिल कुंवर, क्षय रोग अधिकारी जितेन्द्र भण्डारी एवं जिला समाज कल्याण अधिकारी श्रेष्ठा भाकुनी उपस्थित रहै .


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे चैनल में आपका स्वागत है, खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -+91 8859895608
error: Content is protected !!