ऋषिकेश में 24 अक्टूबर को होगा लायंस दिवाली मेला मिस ऋषिकेश 2026 और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे प्रमुख आकर्षण



ऋषिकेश (आशीष कुकरेती ) 1 अक्टूबर ऋषिकेश लायंस क्लब ऋषिकेश की ओर से आयोजित लायंस दिवाली मेला 2026 आगामी 24 अक्टूबर को पंडित ललित मोहन शर्मा विश्वविद्यालय ग्राउंड, ऋषिकेश में आयोजित किया जाएगा। मेले का आयोजन सेवास ग्रुप के सहयोग से किया जा रहा है।

लायंस क्लब के अध्यक्ष ऋषभ जैन ने बताया कि लायंस दिवाली मेला अब ऋषिकेश के महत्वपूर्ण आयोजनों में अपनी पहचान बना चुका है। मेले में इस वर्ष मिस ऋषिकेश 2026 प्रतियोगिता प्रमुख आकर्षण रहेगी। इसके साथ ही डांस कंपटीशन, सिंगिंग कंपटीशन, सांस्कृतिक कार्यक्रम, मनोरंजन एवं पारिवारिक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।

मेले में विभिन्न प्रकार के खानपान के स्टॉल, खरीदारी के स्टॉल और मनोरंजन से जुड़े आकर्षण भी उपलब्ध रहेंगे, जिससे शहरवासियों के साथ ही बाहर से आने वाले लोगों को भी परिवार के साथ मनोरंजन का अवसर मिलेगा।

आयोजकों के अनुसार मिस ऋषिकेश 2026 सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं के ऑडिशन 8 अक्टूबर को आयोजित किए जाएंगे। इच्छुक प्रतिभागी ऑडिशन में शामिल होकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकते हैं।

पंकज चंदानी ने कहा कि क्लब की पूरी टीम आयोजन को सफल, भव्य और यादगार बनाने के लिए तैयारियों में जुटी हुई है। उन्होंने कहा कि मेले में मनोरंजन के साथ स्थानीय प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने का भी प्रयास किया जा रहा है।

वहीं अभिनव गोयल और सुमित चोपड़ा ने ऋषिकेश की जनता से अपील की कि वे बड़ी संख्या में मेले में शामिल होकर प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाएं और परिवार के साथ दिवाली मेले का आनंद लें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे चैनल में आपका स्वागत है, खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -+91 8859895608
error: Content is protected !!