हॉकी राष्ट्रीय स्तर खिलाड़ी अंकुर को मेयर ऋषिकेश शंभू पासवान और नगर आयुक्त गोपाल राम बेनिवाल ने एक हॉकी और आशीर्वाद दिया



ऋषिकेश (आशीष कुकरेती) शहर का एक प्रतिभावान हॉकी खिलाड़ी जो विगत कई वर्षों से राज्य व राष्ट्रिय स्तर पर हॉकी खेल रहा है
अंकुर ने इस वर्ष उत्तराखंड राज्य टीम से विभिन्न राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं स्कूल गेन्स फेडरेशन ऑफ इंडिया सब जूनियर हॉकी प्रतियोगिता भोपाल मध्य प्रदेश, हॉकी इंडिया सब जूनियर हॉकी प्रतियोगिता चेन्नई तमिलनाडु और नेहरू हॉकी सब जूनियर बालक राष्ट्रीय प्रतियोगिता मे नई दिल्ली प्रतिभाग कर चुका है।
कुछ समय पूर्व अंकुर की हॉकी पर राज्य के यशश्वी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी ने आशीर्वाद स्वरुप अपने ऑटोग्राफ दिए थे।
अंकुर को हॉकी के महान जादूगर स्व ध्यानचंद जी के सुपुत्र 1975 विश्व हॉकी विजेता टीम के नायक महान हॉकी खिलाड़ी ओलंपियन श्री अशोक ध्यानचंद जी और भारतीय महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान पद्मश्री, अर्जुन अवॉर्डी वंदना कटारिया से भी हॉकी की बारीकियां सीखने को मिली है।

कुछ माह पूर्व नगर निगम ऋषिकेश ने अपने शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के प्रचार प्रसार के लिए अंकुर को युवा स्वच्छता एंबेसडर भी मनोनीत किया था और आज अंकुर की प्रतिभा का सम्मान श्री शंभू पासवान (महापौर ऋषिकेश) व श्री गोपाल राम बिनवाल (नगर आयुक्त ऋषिकेश) ने एक हॉकी स्टिक और आशीर्वाद देकर किया।अंकुर इसी तरह अपने खेल से अपने शहर ऋषिकेश का नाम ऊंचा करता रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे चैनल में आपका स्वागत है, खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -+91 8859895608
error: Content is protected !!