ब्रेकिंग

दिव्यांग प्रमाण-पत्र, UDID कार्ड, आधार पंजीकरण एवं सहायक उपकरण वितरण की सुविधा एक ही स्थान पर



दिनांक 17 फरवरी, 2026

जनपद में आयोजित दिव्यांग शिविर हेतु विभिन्न विकासखंडों में कल उपलब्ध रहेंगे वाहन”

दिव्यांग प्रमाण-पत्र, UDID कार्ड, आधार पंजीकरण एवं सहायक उपकरण वितरण की सुविधा एक ही स्थान पर ”

टिहरी गढ़वाल में दिव्यांगजनों एवं समाज कल्याण विभाग की योजनाओं के लाभार्थियों को एक ही स्थान पर समस्त सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु 18 फरवरी, 2026 को जनपद मुख्यालय नई टिहरी में एक दिवसीय विशेष शिविर जिलाधिकारी टिहरी नितिका खण्डेलवाल के निर्देशों पर समाज कल्याण विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में प्रताप इंटर कॉलेज, नई टिहरी में प्रातः 11:00 बजे से प्रारम्भ होगा।

शिविर में दिव्यांग प्रमाण-पत्र निर्माण, UDID कार्ड पंजीकरण, आधार कार्ड निर्माण आदि की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। दिव्यांग प्रमाण-पत्र से वंचित दिव्यांगजनों से शिविर में उपस्थित होकर लाभ उठाने की अपील की गई है।

इसके साथ ही जनपद के विभिन्न विकासखंडों से दिव्यांगजनों के शिविर तक आने-जाने हेतु प्रातः 10–सीटर वाहनो की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है। संबंधित विकासखंडों में निर्धारित स्थानों पर वाहन उपलब्ध रहेंगे, ताकि दिव्यांगजनों को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो।

विकासखंड भिलंगना में मीटिंग प्वाइंट जहां गाड़ी मिलेगी, वो है थाती बूढाकेदार विनयखाल, खिरबेल, दल्ला नागेश्वर सौड भटगांव, खसेती अखोड़ी, ग्यारहगांव हिंदव धमातोली, विकासखंड मुख्यालय भिलंगना।

संपर्क: जीतमणि भट्ट –7351221949

 

विकासखंड नरेंद्रनगर के फकोट के चाका में गाड़ी हेतु संपर्क: मोनिका – 9634917835

विकासखंड देवप्रयाग में ब्लॉक मुख्यालय हिंडोलखाल में गाड़ी हेतु संपर्क: हरपाल रावत – 9456112320

विकासखंड थौलधार में स्थान कंडीसौड एवं कमांद में गाड़ी हेतु संपर्क: आवच वेदवाल – 8077816667

विकासखंड कीर्तिनगर में स्थान मुख्यालय कीर्तिनगर एवं दुगड्डा में गाड़ी हेतु संपर्क: धर्मेंद्र नेगी – 9012267338

विकासखंड जाखणीधार के जाखणीधार बाजार में गाड़ी हेतु संपर्क: मनीषा तिवाड़ी – 7060192298

विकासखंड चम्बा के स्थान गजा और चंबा बाजार में गाड़ी हेतु संपर्क: मयांक थपलियाल – 9599820732

विकासखंड जौनपुर के स्थान कुमल्डा (भरवाकाटल), पंतवाड़ी (मोगी), थत्यूड़ (विकासखंड मुख्यालय) में गाड़ी हेतु संपर्क: नवीन रावत – 8076028484

विकासखंड प्रतापनगर के लम्बगांव बाजार में गाड़ी हेतु संपर्क: मयांक थपलियाल – 9599820732


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे चैनल में आपका स्वागत है, खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -+91 8859895608
error: Content is protected !!