ब्रेकिंग

नगर निगम वार्ड 38 और 39 में सीवर लाइन निर्माण कार्यों का महापौर शम्भू पासवान ने किया औचक निरीक्षण



 

 

​ ऋषिकेश (आशीष कुकरेती ) 24 जुलाई  महापौर शम्भू पासवान  द्वारा नगर निगम के वार्ड संख्या 38 और 39 में वर्तमान में गतिमान सीवर लाइन निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया और मौके पर मौजूद संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्था को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए ।

​निरीक्षण के दौरान शम्भू पासवान ने विशेष रूप से निर्देशित किया कि सीवर लाइन डालने के पश्चात खोदी गई सड़कों का पुनर्निर्माण और लेवलिंग पूरी सावधानी के साथ की जाए । उन्होंने स्पष्ट किया कि सड़कों की लेवलिंग इस प्रकार से हो ताकि बरसात या सामान्य दिनों में क्षेत्र में जलभराव की समस्या उत्पन्न न हो और स्थानीय नागरिकों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े ।

महापौर ने इस बात पर जोर दिया कि विकास कार्यों में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा । सभी कार्य निर्धारित मानकों और पूर्ण गुणवत्ता के साथ तय समय सीमा के भीतर पूरे किए जाएं ।

​इस स्थलीय निरीक्षण के अवसर पर स्थानीय पार्षद राजेंद्र प्रेम सिंह बिष्ट, संजय प्रेम सिंह बिष्ट सहित ज्योति सजवान, नगर निगम के अधिशासी अभियंता अनिल नेगी, अवर अभियंता संदीप रतुड़ी और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे ।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे चैनल में आपका स्वागत है, खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -+91 8859895608
error: Content is protected !!