ऋषिकेश (आशीष कुकरेती )18 जुलाई देहरादून रोड स्थित व्यापार सभा भवन में सेवा, सुशासन एवं समर्पण कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार जनसेवा शिविर का आयोजन किया गया। जिला प्रशासन और नगर निगम ऋषिकेश के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित शिविर में 20 से अधिक सरकारी विभागों की स्टॉल लगाए गए। जिसका लाभ करीब 300 से अधिक लाभार्थियों ने लिया। शनिवार को आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ उपाध्यक्ष अवस्थापना अनुश्रवण परिषद विश्वास डाबर, मेयर शंभु पासवान, जिलाध्यक्ष भाजपा राजेंद्र तड़ियाल, जिला महामंत्री प्रतीक कालिया, सफाई आयोग के सदस्य राकेश पारछा, मंडल अध्यक्ष मनोज ध्यानी, नगर आयुक्त विजयनाथ शुक्ल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया। इस अवसर पर उपाध्यक्ष अवस्थापना अनुश्रवण परिषद विश्वास डाबर ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य शासन-प्रशासन को जनता के और अधिक निकट लाना है। सरकार की प्राथमिकता है कि आमजन को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें, बल्कि सरकार स्वयं उनके द्वार तक पहुंचकर सेवाएं उपलब्ध कराए। कहा कि जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान से शासन और जनता के बीच विश्वास को मजबूत किया है तथा सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की दिशा में प्रभावी माध्यम सिद्ध हुआ है। मेयर शंभु पासवान ने कहा कि सेवा, सुशासन एवं समर्पण के पांच वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित सेवा पखवाड़े के तहत प्रदेशभर में जनसेवा शिविर लगाए जा रहे है। कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तराखंड विकास के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। कहा कि राज्य में सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल, पर्यटन, उद्योग, निवेश एवं हवाई संपर्क सहित प्रत्येक क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। शिविर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोईवाला, शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर, पशुपालन विभाग, उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग, उत्तराखंड स्टेट आयुष मिशन सोसाइटी, सीमा डेंटल कॉलेज, होम्योपैथिक चिकित्सा, जिला सैनिक कल्याण विभाग, कृषि विभाग, जिला उद्योग केंद्र, राजस्व विभाग, विभिन्न बैंक के अधिकृत कर्मचारी, समाज कल्याण विभाग, खाद्यपूर्ति विभाग, यूपीसीएल, जल संस्थान व बाल विकास आदि विभाग के स्टॉल लगाए गए। जिसका लाभ विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे करीब 300 से अधिक लाभार्थियों ने उठाया। इस अवसर पर एसडीएम कुमकुम जोशी, उप नगर आयुक्त अंकिता जोशी, एआरटीओ रश्मि पंत, सहायक नगर आयुक्त चंद्रकांत भट्ट, अमन कुमार, सिटी मिशन मैनेजर वरूण मल्होत्रा, पार्षद माधवी , राजेश कुमार,