नगर निगम ऋषिकेश में पालतू कुत्तों का पंजीकरण एवं लाइसेंस अभियान शुरू



ऋषिकेश (आशीष कुकरेती) 2.दिसंबर मंगलवार को नगर निगम ऋषिकेश द्वारा श्वान पशुओं के लाइसेंस उपविधि–2025 को लागू करते हुए पालतू कुत्तों के पंजीकरण अभियान की शुरुआत कर दी गई। अभियान की शुरुआत हनुमंतपुरम वार्ड संख्या 20, गंगानगर में महापौर शम्भू पासवान और नगर आयुक्त गोपाल राम बिनवाल की उपस्थिति में स्वास्थ्य अनुभाग की टीम ने की।

नगर निगम ने स्पष्ट किया कि शहर में सार्वजनिक सुरक्षा सुनिश्चित करने और पालतू पशुओं की संख्या का व्यवस्थित प्रबंधन करने के उद्देश्य से सभी पालतू कुत्तों का पंजीकरण अनिवार्य होगा। निगम के स्वास्थ्य अनुभाग में पंजीकरण नहीं कराने पर श्वान पशु उपविधि–2025 में निर्धारित दंडात्मक कार्रवाई लागू की जाएगी।

अभियान के प्रथम दिन स्थल पर महापौर शम्भू पासवान, नगर आयुक्त गोपाल राम बिनवाल, स्थानीय पार्षद संध्या बिष्ट, पशु चिकित्सा अधिकारी अमित वर्मा, मुख्य सफाई निरीक्षक अमित नेगी, सफाई निरीक्षक सुभाष सेमवाल, सुपरवाइजर राजेश, सन्नी, एकांत गोयल सहित निगम का पूरा स्टाफ मौजूद रहा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे चैनल में आपका स्वागत है, खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -+91 8859895608
error: Content is protected !!