नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला में पीएम स्वनिधि जनकल्याण शिविर संपन्न



 ऋषिकेश (आशीष कुकरेती) मुनिकीरेती, 25 जून नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला के सभागार में प्रधानमंत्री स्वनिधि (PM SVANidhi) योजना के अंतर्गत जनकल्याण शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के रेहड़ी-पटरी विक्रेताओं, छोटे व्यापारियों एवं विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया।कार्यक्रम में पीएम स्वनिधि योजना के तहत उपलब्ध ऋण सुविधाओं, डिजिटल भुगतान एवं पुनर्भुगतान संबंधी जानकारी दी गई। बैंक अधिकारियों द्वारा लाभार्थियों को योजना से जुड़ने की प्रक्रिया एवं आवश्यक दस्तावेजों के बारे में विस्तार से अवगत कराया गया।शिविर के दौरान पात्र रेहड़ी-पटरी विक्रेताओं एवं छोटे व्यापारियों के आवेदन संबंधी समस्याओं का समाधान किया गया तथा उन्हें स्वरोजगार को बढ़ावा देने वाली सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया।

इस अवसर पर नगर पालिका परिषद के अधिकारियों, बैंक प्रतिनिधियों, जनप्रतिनिधियों एवं बड़ी संख्या में रेहड़ी-पटरी विक्रेताओं की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का उद्देश्य छोटे व्यापारियों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सहयोग प्रदान करना रहा।कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ तथा उपस्थित लाभार्थियों ने योजना के प्रति उत्साह व्यक्त किया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे चैनल में आपका स्वागत है, खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -+91 8859895608
error: Content is protected !!