टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय ने किया जैविक उत्पाद बिक्री केंद्र का शुभारंभ



 

ऋषिकेश (आशीष कुकरेती) टिहरी  11 जून जनपद टिहरी क्षेत्रांगत विकासखंड जाखणीधार के ग्राम सभा गेवंली के अन्तर्गत नई उमंग कृषक उत्पादन संगठन जाखणीधार का कृषि विभाग द्वारा देय नमामि गंगे योजनान्तर्गत जैविक आउट लेट का उद्घाटन विधायक टिहरी किशोर उपाध्याय द्वारा किया गया।

इस अवसर पर विधायक किशोर उपाध्याय द्वारा उपस्थित कृषको से अपने जैविक उत्पाद जो कि आउट लेट के माध्यम से विकय करने का आहवाहन किया ताकि उनके उत्पादो का सही मूल्य उनको मिल सके।

इस अवसर पर कृषक उत्पाद संगठन के अध्यक्ष सीता राम भट्ट द्वारा जैविक उत्पदों के विक्रय हेतु विपणन की समस्या से अवगत कराया।

इस अवसर पर कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी पवन कुमार काला द्वारा विभागीय योजनाओं के बारे में कृषको जानकारी दी एवं विधायक टिहरी का आभार प्रकट किया गया। इस अवसर पर कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक डा. आलोक येवले, डा. पंकज कुमार, डा. रीना जोशी, कृषि विभाग के सहायक कृषि अधिकारी वर्ग-1 सुनीता शाह, सहायक कृषि अधिकारी वर्ग-2 राजेश कुमार, सहायक कृषि अधिकारी वर्ग-3 अंकुर कुमार, न्याय पंचायत प्रभारी कुमारधार शीतल राणा एवं कृषक उत्पाद संगठन के स्वंय सहायता समूह के सदस्य उपस्थित थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे चैनल में आपका स्वागत है, खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -+91 8859895608
error: Content is protected !!