


ऋषिकेश (आशीष कुकरेती) 22 अप्रैल नगर निगम ऋषिकेश क्षेत्र के वार्ड नंबर 34. मालवीय नगर में विकास कार्यों को गति देते हए महापौर शंभू पासवान ने सडक और नाली निर्माण कार्य का विधिवत उद्धाटन किया । इस परियोजना पर लगभग 22 लाख रुपये की लागत आएगी जिससे क्षेत्र की बूनियादी स्थिति में सुधार होगा.
-इस अवसर पर महापौर शंभू पासवान ने कहा कि “नगर निगम शहर के प्रत्येक वार्ड के चहंमुखी विकास के लिए प्रतिबद्ध है। वार्ड नंबर 34 में लंबे समय से सडक और नाली की मांग की जा रही थी, जिसे प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जा रहा है । गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य हमारी पहली प्राथमिकता है ताकि क्षेत्रवासियों को लंबे समय तक इसका लाभ मिल सके । उन्होंने बताया कि इस निर्माण कार्य के पूरा होने से स्थानीय निवासियों को जलभराव की समस्या से मूक्ति मिलने के साथ ही आवागमन भी आसान होगा । कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय पार्षद राजेश कोठियाल ने महापौर का स्वागत किया और क्षेत्र की जनता की ओर से आभार जताया । इस मौके पर वार्ड के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे जिन्होंने वार्ड मैं हो रहे विकास कार्यों हेतु खुशी जाहिर की गई

