उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा चंबा कोठी मार्ग पर वाहन दुर्घटना, आठ लोगों की मृत्यु दो घायल



 

ऋषिकेश (आशीष कुकरेती) 23 अप्रैल जनपद टिहरी गढ़वाल के विकासखंड चंबा अंतर्गत चंबा–कोटि मार्ग पर नैल के समीप एक मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर लगभग 300 मीटर गहरी खाई में गिर गया।8 लोगों की मृत्यु हो चुकी है जिसमें दो घायल है

वाहन में सभी लोग घनसाली के बताए जा रहे है, जो ऋषिकेश से क्रियाकर्म कर के वापस घनसाली जा रहे थे।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ, स्वास्थ्य विभाग एवं पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर संचालित किया जा रहा है।
घटनास्थल पर जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल, टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय तथा एसएसपी श्वेता चौबे उपस्थित रहकर राहत एवं बचाव कार्यों की निगरानी कर रहे हैं।घनसाली विधायक शक्तिलाल शाह एवं नगर पालिका अध्यक्ष आनंद बिष्ट मौके पर उपस्थित थे
2 घायल DH बौराड़ी लाये गए हैं। उपचार चल रहा है। खतरे से बाहर हैं।
प्रशासन द्वारा घायलों को शीघ्र उपचार उपलब्ध कराने एवं आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे चैनल में आपका स्वागत है, खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -+91 8859895608
error: Content is protected !!