ब्रेकिंग

रैम्प एवं स्टार्ट-अप कार्यशाला में युवाओं को उद्यमिता के लिए किया गया प्रेरित



ऋषिकेश (आशीष कुकरेती) पौड़ी 27 मार्च  कोटद्वार में जिला उद्योग केंद्री के तत्वावधान में रैम्प एवं स्टार्ट-अप कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में विभिन्न विशेषज्ञों द्वारा प्रतिभागियों को उद्यमिता, नवाचार एवं स्वरोजगार से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गयी।

शुक्रवार को आयोजित कार्यशाला का शुभारंभ जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक सोमनाथ गर्ग द्वारा किया गया। उन्होंने उद्योग विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी देते हुए युवाओं को स्वरोजगार अपनाने और नवाचार के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। महाप्रबंधक ने कहा कि यह कार्यशाला युवाओं को उद्यमिता के प्रति जागरूक करने, स्वरोजगार के अवसरों से जोड़ने तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में अत्यंत उपयोगी होगी।

कार्यशाला के दौरान उद्योग निदेशालय, देहरादून से रोहित श्रीवास्तव ने वर्चुअल माध्यम से रैम्प एवं स्टार्ट-अप योजनाओं की जानकारी साझा की। वहीं संदीप अग्रवाल ने एमएसएमई से संबंधित योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। आईआईएम काशीपुर के प्रशांत कुकरेती ने स्टार्ट-अप प्रारंभ करने की प्रक्रिया, आवश्यकताओं एवं संभावनाओं पर मार्गदर्शन दिया। साथ ही औद्योगिक निर्माता संघ के सचिव विवेक चौहान ने अपने व्यावहारिक अनुभव साझा करते हुए उद्यम स्थापना की चुनौतियों एवं समाधान पर चर्चा की।

कार्यशाला में आयुष राज्य मंत्री जयदीप बिष्ट, गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, उत्तराखंड महिला मोर्चा की अध्यक्ष रुचि भट्ट, जिला उद्योग केंद्र के प्रबंधक आर.पी. आर्य, उपासना सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे चैनल में आपका स्वागत है, खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -+91 8859895608
error: Content is protected !!