ब्रेकिंग

अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव में योगाचार्यो ने अपनी योग साधना का जादू बिखेरा



ऋषिकेश (आशीष कुकरेती) 17 मार्च मुनि की रेती अंतराष्ट्रीय योग महोत्सव के दूसरे भारी हवा का दबाब होने के बाबजूद भी योग साधकों ने प्राप्त गणेश षोड़स मात्र पूजन, विष्णु सहस्रनाम, हवन में भाग लेकर अपनी अपनी जिज्ञासा के अनुसार प्रथम सत्र में मेडिशियेशन पर योग गुरु डॉक्टर विपिन जोशी, आर्ट ऑफ लिविंग के सुदर्शन क्रिया , उषा माता ने अयंगर योग, जयेंद्र सरस्वती ने योग, प्राणायाम, साधना और समाधि का योगसाधको को परिचय कराया वही ओशो ध्यान से जुड़े स्वामी बोधी बर्धमान (डॉक्टर मनोज रांगड़)योग थेरेपी के बारे में डॉ. सुरेंद्र रयाल, हीलिंग ज्ञान डॉक्टर उर्मिला पांडेय, योग एंड हैल्थ लाईफ स्ट्राइल लक्ष्मी नारायण जोशी, शाररिक योग के बारे में योगी डॉ महेश ने योग साधकों को अपने अनुभवों को साझा किया।
आज सुबह भारी हवा के कारण जँहा लोग इससे बचने का प्रयास कर रहे थे वही गङ्गा रिजोर्ट में योग साधकों ने बड़े उत्साह के साथ हर वैन्यू हाल में अपनी अपनी इच्छा के अनुरूप क्लास में प्रतिभाग किया।इस बार प्रबन्ध निदेशक प्रतीक जैन हर कार्यक्रम पर बारीकी से नजर बनाए हुए खुद मूल्यांकन कर कमियों को दुरस्त करने के निर्देश दे रहे है।आज शाम को पद्मश्री बसंती बिष्ट का जागर कार्यक्रम सहित विश्व प्रसिद्द भजन गायक अनूप जलोटा का स्वर जादू का कार्यक्रम होना है ।निगम के प्रबन्ध निदेशक दूसरे दिन योगाचार्यो के माध्यम से दी जा रही योग साधकों को विभिन्न विद्याओं में अपने ज्ञान, अनुभव साझा करने से बेहद खुश नजर आए।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे चैनल में आपका स्वागत है, खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -+91 8859895608
error: Content is protected !!