ब्रेकिंग

विधिक सेवाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु प्राविधिक स्वयंसेवकों की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित



 

ऋषिकेश (आशीष कुकरेती) पौड़ी 17 मार्च राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण एवं जिला जज/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के आदेशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सिविल जज (सीनियर डिवीजन)/सचिव नाज़िश कलीम द्वारा प्राविधिक स्वयंसेवकों/अधिकार मित्रों के साथ मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गयी।

बैठक में प्राविधिक स्वयंसेवकों/अधिकार मित्रों द्वारा विगत माह में किए गए कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गयी। साथ ही उन्हें विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करने, अधिक से अधिक पात्र व्यक्तियों को निःशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराने तथा आमजन को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

इस दौरान लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण, विधिक साक्षरता शिविरों के नियमित आयोजन तथा जनहित से जुड़े मामलों में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया। सचिव द्वारा स्वयंसेवकों को निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने कार्यक्षेत्र में जाकर जरूरतमंद लोगों तक विधिक सहायता की पहुंच सुनिश्चित करें।

बैठक में नव नियुक्त प्राविधिक स्वयंसेवकों को उनके कर्तव्यों एवं दायित्वों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गयी तथा उन्हें अपने दायित्वों का निर्वहन निष्ठा, पारदर्शिता एवं जिम्मेदारी के साथ करने हेतु प्रेरित किया गया।

इस अवसर पर असिस्टेंट लीगल एड डिफेंस काउंसिल विनोद कुमार सहित जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहै.


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे चैनल में आपका स्वागत है, खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -+91 8859895608
error: Content is protected !!