मकर संक्रांति पर्व में कात्यानी मंदिर एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन अध्यक्ष गुरविंदर सलूजा के संचालन मे 1000 कम्बल बांटे गए



ऋषिकेश (आशीष कुकरेती) 14 जनवरी कात्यानी मंदिर के संचालक एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन अध्यक्ष  गुरविंदर सलूजा के संचालन में गरीब असहाय वर्ग के व्यक्तियों को १००० कम्बल बांटे गए ।लगभग इतने ही गरीब व्यक्तियों को खिचड़ी भोजन मकर संक्रांति के सुअवसर पर कराया गया।
इस अवसर पर महामंडलेश्वर स्वामी ईश्वर दास , जगन्नाथ आश्रम के महंत लोकेश्वर दास , ऋषिकेश महापौर  शंभू पासवान, मुनि की रेती नगर पालिका की अध्यक्षा नीलम बिजलवान, ने अपनी गरिमामई उपस्थिति से कार्यक्रम को सफल बनाया।
इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारी वरिष्ठ समाजसेवी कर्नल कमल सिंह राणा, सत्येंद्र शर्मा, अशोक रस्तोगी, के सी जोशी, अरविंद जैन, आर डी गोनियल, दिनेश मुद्गल, नरेश गर्ग, मदन वालिया, नरेश दीक्षित श्याम सिंह आदि उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे चैनल में आपका स्वागत है, खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -+91 8859895608
error: Content is protected !!