महापौर शम्भू पासवान ने वार्ड संख्या 27 पशुलोक बैराज में सी.सी. सड़क निर्माण का किया उद्घाटन



 

ऋषिकेश (आशीष कुकरेती) 13 मार्च नगर निगम ऋषिकेश के अंतर्गत वार्ड संख्या 27, पशुलोक बैराज क्षेत्र में माननीय महापौर श्री शम्भू पासवान जी ने क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करते हुए सी.सी. सड़क निर्माण कार्य का विधिवत उद्घाटन किया।

इस अवसर पर आयोजित संक्षिप्त कार्यक्रम में महापौर ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड में मूलभूत सुविधाओं का सुदृढ़ीकरण उनकी प्राथमिकता है। पशुलोक बैराज क्षेत्र में इस नई सड़क के बनने से स्थानीय निवासियों को आवागमन में हो रही असुविधाओं से मुक्ति मिलेगी ।

इस अवसर पर मुख्य रूप से  अभिनव मलिक, हर्षवर्धन रावत, नगर निगम के अवर अभियंता  संदीप रतूड़ी सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय गणमान्य नागरिक और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे चैनल में आपका स्वागत है, खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -+91 8859895608
error: Content is protected !!