जामरी में आयोजित हुआ बहुउद्देशीय शिविर 22 शिकायतें दर्ज, 87 लोगों को योजनाओं का लाभ



 

ऋषिकेश (आशीष कुकरेती) पौड़ी 11 मार्च जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान के तहत विकासखंड कोट की न्याय पंचायत जामरी में बुधवार को बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और कई शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।

आयोजित शिविर में कुल 22 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से अधिकांश का समाधान मौके पर ही कर दिया गया। वहीं 87 पात्र लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ भी प्रदान किया गया। शिविर की अध्यक्षता खंड विकास अधिकारी शिव सिंग भंडारी ने की। उन्होंने स्थानीय ग्रामीणों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और संबंधित विभागों के अधिकारियों को शेष शिकायतों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि ऐसे शिविरों में अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग करें, ताकि एक ही स्थान पर उनकी समस्याओं का समाधान होने के साथ-साथ विभिन्न योजनाओं का लाभ भी मिल सके।

शिविर में स्वास्थ्य, समाज कल्याण, राजस्व, वन, आयुर्वेदिक एवं यूनानी, पशुपालन, कृषि, उद्यान सहित कुल 23 विभागों के स्टॉल लगाए गए थे। विभागीय अधिकारियों ने मौके पर ही पात्र लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया।

इस अवसर पर ज्येष्ठ उप प्रमुख उपेंद्र भट्ट, सहायक अभियंता लोनिवि सुरेश पाल, ग्राम विकास अधिकारी विजय कपरुवाण सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे चैनल में आपका स्वागत है, खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -+91 8859895608
error: Content is protected !!