उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी चिन्हीकरण को लेकर कलेक्ट्रेट में बैठक आयोजित



 

ऋषिकेश (आशीष कुकरेती ) जनपद टिहरी गढ़वाल स्थित कलेक्ट्रेट ऑफिस के सभागार में जिलाधिकारी टिहरी नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी चिन्हीकरण के संबंध में बैठक आयोजित की गई।

बैठक में प्रस्तुत कुल आवेदनों में से तीन आवेदनों पर उप–जिलाधिकारी एवं पुलिस विभाग की संस्तुति के क्रम में चयन हेतु संस्तुति प्रदान की गई, जिस पर जिलाधिकारी एवं समिति के सभी सदस्यों द्वारा अनुमोदन किया गया। इसके अतिरिक्त, पुलिस विभाग से सत्यापन कार्यवाही हेतु समिति द्वारा पूर्व में संस्तुत प्रकरणों के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून से जांच उपरांत प्राप्त आवेदनों पर भी जिलाधिकारी एवं समिति सदस्यों द्वारा संस्तुति प्रदान की गई।

अन्य प्राप्त आवेदनों पर चर्चा एवं विचार-विमर्श करते हुए समिति द्वारा तहसील नैनबाग के ग्राम कसोन, पट्टी छैज्यूला निवासी सुरेंद्र सिंह के प्रकरण में अगली बैठक में संबंधित का शपथ पत्र/एफिडेविट प्रस्तुत करने के उपरांत ही संस्तुति प्रदान किए जाने का निर्णय लिया गया।

उक्त बैठक में मतेंद्र दत्त बहुगुणा, संजय सजवान, हरिकृष्ण कांसवाल, मुकुल देव, नीतीश कुड़ियाल, शाकम्बरी देवी, कांति कपरान, विजय लक्ष्मी, मनोरमा उनियाल, पूर्णिमा पंवार, नत्थी लाल नौटियाल, सावित्री नौटियाल, सुखदेव बडोनी आदि के प्रकरणों पर समिति के सदस्यों की सहमति प्रदान की गई।

इस अवसर पर देवी सिंह पंवार, लोकेंद्र दत्त जोशी, मुरारी लाल, सतेंद्र भट्ट, पुरुषोत्तम बिष्ट, कुंवर सिंह चौहान, धीरज सिंह राणा सहित स्वास्थ्य विभाग एवं पुलिस विभाग से प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे चैनल में आपका स्वागत है, खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -+91 8859895608
error: Content is protected !!