थत्यूड़ में बाल अधिकार संरक्षण आयोग द्वारा जनजागरूकता कार्यशाला आयोजित



दिनांक 13 फरवरी, 2026

थत्यूड़ में बाल अधिकार संरक्षण आयोग द्वारा जनजागरूकता कार्यशाला आयोजित

सड़क सुरक्षा, राहवीर योजना एवं कैशलेस उपचार सुविधा पर दी गई जानकारी

जनपद टिहरी गढ़वाल के दूरस्थ क्षेत्र थत्यूड़ स्थित ब्लॉक सभागार में बाल अधिकार संरक्षण आयोग द्वारा एक महत्वपूर्ण जनजागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला के अंतर्गत परिवहन विभाग के एआरटीओ सत्येंद्र राज द्वारा सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत प्रतिभागियों को यातायात नियमों के अनिवार्य पालन के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।

उन्होंने सड़क दुर्घटनाओं के प्रमुख कारणों, उनसे बचाव के प्रभावी उपायों, मोटर व्हीकल एक्ट के महत्वपूर्ण प्रावधानों, राहवीर योजना तथा दुर्घटना पीड़ितों को उपलब्ध कैशलेस ट्रीटमेंट सुविधा सहित विभिन्न जनहितकारी विषयों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आमजन में जागरूकता बढ़ाकर सुरक्षित यातायात संस्कृति को प्रोत्साहित करना रहा।

कार्यशाला में एस. के. बरनवाल (सचिव, बाल संरक्षण आयोग), आलोक राम त्रिपाठी (जज एवं सचिव, डीएलएसए), सतीश कुमार सिंह (अनुसचिव, बाल अधिकार संरक्षण आयोग), नीलू चावला (एसडीएम, धनौलती), संजय गौरव (जिला कार्यक्रम अधिकारी), गोपाल दत्त भट्ट (निरीक्षक, साइबर क्राइम) सहित अन्य गणमान्य अतिथि एवं प्रतिभागी उपस्थित रहे।

कार्यशाला के माध्यम से प्रतिभागियों को सड़क सुरक्षा एवं दुर्घटना के समय त्वरित सहायता प्रदान करने के महत्व से अवगत कराय गया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे चैनल में आपका स्वागत है, खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -+91 8859895608
error: Content is protected !!