

दिनांक 06 फरवरी , 2026
- ‘ जिलाधिकारी ने ईवीएम एवं वीवीपैट वेयर हाउस का किया मासिक निरीक्षण”
“जिलाधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ में किया वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण”
जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल ने कल गुरुवार को राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में जिला मुख्यालय स्थित वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा ईवीएम हॉल, वीवीपैट हॉल एवं वेयरहाउस में स्थापित सीसीटीवी कैमरों सहित सुरक्षा व्यवस्थाओं का बारिकी से निरीक्षण किया तथा सम्बन्धितो को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए ।
डीएम के निरीक्षण के दौरान राजनीतिक दालों के प्रतिनिधियों में भारतीय जनता पार्टी के जयेंद्र पंवार एवं कांग्रेस पार्टी के प्रतिनिधि नवीन सेमवाल तथा गबर सिंह उपस्थित रहे।
इस मौके पर सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी विजय तिवारी, प्रशासनिक अधिकारी जवाहर सिंह सहित संबंधित विभागीय कार्मिक मौजूद रहे।

