मुनि की रेती नगर पालिका अध्यक्ष ने आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए उन्हें राजनीतिक द्वेष और दुर्भावना से प्रेरित बताया



मुनिकीरेती (आशीष कुकरेती) नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती की अध्यक्ष श्रीमती नीलम बिजलवान ने सोमवार को आयोजित प्रेस वार्ता में अपने तथा नगर पालिका प्रशासन पर लगाए गए आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए उन्हें राजनीतिक द्वेष और दुर्भावना से प्रेरित बताया। उन्होंने कहा कि कुछ लोग लगातार उनकी छवि धूमिल करने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन जनता का विश्वास और पारदर्शी कार्यप्रणाली ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है।अध्यक्ष नीलम बिजलवान ने कहा कि वह निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में प्रदेश में सर्वाधिक मतों से विजयी हुई हैं। इसी कारण कुछ लोग चुनाव के बाद से ही उनसे रंजिश रखते हैं और समय-समय पर प्रदर्शन व सोशल मीडिया के माध्यम से दुष्प्रचार करते रहते अध्यक्ष ने बताया कि कूड़ा घर निर्माण कार्य 19 प्रतिशत कम दर पर तथा सामुदायिक भवन निर्माण 18.02 प्रतिशत कम दर पर प्राप्त हुआ। इससे नगर पालिका को लाखों रुपये की बचत हुई।

अध्यक्ष ने कहा कि उनका एकमात्र उद्देश्य नगर के विकास और जनहित की रक्षा करना है। सभी कार्य पारदर्शिता, नियमों और ईमानदारी के साथ किए जा रहे हैं।

कुछ लोग राजनीतिक स्वार्थ के लिए झूठा प्रचार कर रहे हैं, लेकिन जनता सच्चाई जानती है। नगर पालिका विकास के पथ पर निरंतर आगे बढ़ रही है।”अपने ऊपर लगाए गए 11 लाख रुपये की घूस के आरोप को अध्यक्ष ने निराधार बताया। उन्होंने कहा कि यदि इसे सिद्ध नहीं किया गया तो वह कानूनी कार्रवाई करेगी


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे चैनल में आपका स्वागत है, खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -+91 8859895608
error: Content is protected !!