

दिनांक 04 फरवरी, 2026
सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान-2026 के तहत कार्यशाला आयोजित”
जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल के दिशा-निर्देशानुसार आज सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान-2026 के अंतर्गत परिवहन विभाग, टिहरी एवं न्यू इंडिया इंश्योरेंस कंपनी द्वारा संयुक्त रूप से टीएचडीसी, टिहरी के वर्कशॉप परिसर में सड़क सुरक्षा विषय पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यशाला में परिवहन विभाग की ओर से मुख्य वक्ता बृजमोहन रावत द्वारा उपस्थित चालक, परिचालक, कर्मचारियों एवं अधिकारियों को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई गई तथा यातायात नियमों का पालन करने हेतु विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
इसी क्रम में न्यू इंडिया इंश्योरेंस कंपनी की ओर से विकास कुमार द्वारा वाहन बीमा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ साझा की गईं तथा बीमा के लाभ एवं आवश्यक प्रक्रियाओं के बारे में उपस्थित जनों को अवगत कराया गया।
कार्यक्रम में परिवहन विभाग, टीएचडीसी एवं बीमा कंपनी के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। कार्यशाला का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना एवं आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना रहा

