

दिनांक 23 जनवरी, 2026
“वसंत पंचमी पर देवप्रयाग में विशेष स्वच्छता अभियान”
जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल के निर्देशानुसार वसंत पंचमी के पावन अवसर पर नगर पालिका परिषद देवप्रयाग द्वारा निकाय क्षेत्रांतर्गत विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया।
इस अभियान के अंतर्गत नगर के प्रमुख मार्गों, सार्वजनिक स्थलों, घाटों एवं बाजार क्षेत्रों में साफ-सफाई कर कूड़ा एकत्रित किया गया तथा उसका समुचित निस्तारण सुनिश्चित किया गया। साथ ही नागरिकों को स्वच्छता बनाए रखने एवं गीले–सूखे कचरे के पृथक्करण के प्रति जागरूक किया गया।
नगर पालिका द्वारा चलाए गए इस विशेष अभियान से नगर क्षेत्र में स्वच्छता एवं सौंदर्यीकरण को बढ़ावा मिला तथा आमजन में स्वच्छता के प्रति सकारात्मक संदेश गया।
इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी राहुल सिंह, पर्यावरण पर्यवेक्षक राजेंद्र कुमार, महेश चंद्र भट्ट सहित नगर पालिका देवप्रयाग के कार्मिक मौजूद रहे

