

ऋषिकेश (आशीष कुकरेती) 10 जनवरी विरक्त वैष्णव मंडल समिति की ओर से मायाकुंड स्थित रामानंद संत सेवा आश्रम में जगतगुरु श्री स्वामी रामानंदाचार्य महाराज की 726 वीं जयंती बड़ी धूमधाम के साथ मनाई गई समिति की ओर से नगर क्षेत्र में शोभायात्रा निकाली गई शोभा यात्रा में संत महंतों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभा किया
10 जनवरी शनिवार को आयोजित शोभायात्रा माया कुंड रामानंद संत सेवा आश्रम सुभाष चौक मुखर्जी मार्ग हरिद्वार रोड तिलक रोड हीरालाल मार्ग अंबेडकर चौक रेलवे रोड से वापस हरिद्वार रोड लक्ष्मण झूला रोड क्षेत्र रोड भरत मंदिर होते हुए वापस रामानंद आश्रम पहुंची शोभायात्रा का जगह-जगह सामाजिक कार्यकर्ताओं और व्यापारियों ने पुष्प वर्षा कर संत महंतों महामंडलेश्वर जगद्गुरुओ का माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया इसके अलावा भारत मंदिर संस्कृत महाविद्यालय नेपाली संस्कृत महाविद्यालय श्री दर्शन महाविद्यालय कृष्ण कुंज संस्कृत महाविद्यालय निर्मल आश्रम सहित कई अन्य विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने शोभायात्रा में भाग लिया
शोभा यात्रा मैं आकर्षण का केंद्र रही उत्तराखंड की वेशभूषा पहनकर महिलाओं ने अपनी उत्तराखंड संस्कृति की वेशभूषा पहनकर संकीर्तन करते हुए नजर आई
पुनः रामानंद संत सेवा आश्रम परिसर में यात्रा पहुंचने पर जगद्गुरु द्वाराचार्य स्वामी दयाराम योगानंदाचार्य महाराज की अध्यक्षता में विराट संत सम्मेलन आयोजन किया गया जिसमें कार्यक्रम का संचालन तुलसी मानस मंदिर के महंत रवि प्रपन्नाचार्य महाराज ने किया
जिसमें आध जगतगुरु रामानंदाचार्य महाराज की जयंती पर सभी संतो ने विचार व्यक्त किऐ जिसमें महंत श्री डॉक्टर नारायण दास महाराज ने कहा आध्र जगद्गुरु श्री रामानंदाचार्य महाराज के सिद्धांत एवं विचार आज के समाज की आवश्यकता है उनकी शोभा यात्रा समाज में सद्भावना जागृत करने का अचूक साधन है जगद्गुरु द्वाराचार्य स्वामी दयाराम योगानंदाचार्य महाराज ने कहा कि यह शोभा यात्रा हमारे सनातन धर्म को वसुदेव कुटुंबकम की भावना को लेकर सभी संप्रदाय सभी समुदाय वर्ग को एक माला में पिरोने का काम करती है जाति पाति पूछे ना कोई हरि को भजे सो हरि का हुई संत का हृदय गंगाजल के समान पवित्र और निर्मल होता है आदर्श तथा उनके बताए गए सिद्धांत एवं मार्गो का स्मरण किया
इस अवसर पर जगद्गुरु द्वाराचार्य दयाराम योगानंदाचार्य महाराज डॉ नारायण दास महाराज महामंडलेश्वर वृंदावन दास महाराज तुलसी मानस मंदिर के महंत रवि प्रपन्नाचार्य महाराज महंत वत्सल प्रपन्नाचार्य महाराज स्वामी आलोक हरि महाराज महंत निर्मल दास महाराज महंत करुणा शरण महंत पवन दास महाराज महंत जगदीश प्रपन्नाचार्य महाराज महंत प्रमोद दास मोनी बाबा आचार्य महंत कृष्ण मुरारी दास श्रीमती अनीता ममंगाई महिला आयोग अध्यक्ष कुसुम कंडवाल महंत रामकृपाल दास अभिषेक शर्मा विनोद कोठारी विनोद शर्मा भानु शर्मा प्रवीण अग्रवाल ललित मोहन मिश्रा सुनील बजाज सुशील सेमवाल छोटन दास महंत सुदर्शनाचार्य मन सीताराम दास आदि लोग उपस्थित रहे

