

ऋषिकेश (आशीष कुकरेती) 5 जनवरी पूर्णानंद इंटर कॉलेज मुनिकीरेती के सात दिवसीय एनएसएस विशेष शिविर के छठे दिन आज स्वयंसेवियों ने रसियन योग प्रशिक्षक एना एवं योगाचार्य सागर खंडूरी , मंजू मेहरा के दिशा निर्देशन में विभिन्न योगासनों का अभ्यास किया । तदोपरांत खारा स्रोत से शीशम झाड़ी तक सड़क सुरक्षा अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक और रैली के माध्यम से जनजागरुकता कार्यक्रम संचालित किया । तदोपरांत स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत स्वामी पूर्णानंद डिग्री कॉलेज के परिसर में साफ सफाई किया । श्रमदान सत्र में विद्यालय की फुलवारी एवं किचन गार्डन विकसित किया गया। बौद्धिक सत्र में प्रवक्ता अजय कुमार जी विभिन्न महापुरुषों का उदाहरण देते हुए कहा कि महाजनों येन गता सा पंथ: ! इसलिए हमेशा महापुरुषों का अनुसरण करना चाहिए ।इस अवसर पर नरेंद्रनगर ब्लॉक स्काउट प्रशिक्षक रामकृष्ण पोखरियाल ने स्वयंसेवियों को स्काउट से संबंधित विभिन्न गतिविधियां कराई , साथ ही मनोरंजक एवं प्रेरणादायक स्वरचित कविताएं सुनाकर सबको खूब गुदगुदाया। स्वयंसेवीरात्रि के समय कैंप फायर की तैयारी में जुट गए हैं 
इस अवसर पर सहायक कार्यक्रम अधिकारी राजूलाल उत्तम नेगी , अम्बिकानाथ, दृगपाल रावत , कुलबीर बुटोला, दीपा सिंह आदि उपस्थित रहे । संचालन चंद्र मोहन सिंह ने किया ।

