जिला योजना समिति के निर्वाचन की तैयारियां शुरू, 12 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच



टिहरी गढ़वाल, 10 अक्टूबर जिला योजना समिति टिहरी गढ़वाल के सदस्यों के निर्वाचन की प्रक्रिया निर्धारित कर दी गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी नितिका खण्डेलवाल ने बताया कि जिला पंचायत के निर्वाचित सदस्यों में से 17 तथा नगरीय निकायों के निर्वाचित सदस्यों में से 3 सदस्यों का निर्वाचन किया जाएगा।

‎‎नगरीय निकायों के लिए निर्धारित तीन प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों में टिहरी एवं नरेंद्रनगर नगर पालिका परिषद क्षेत्र, मुनि की रेती-ढालवाला एवं तपोवन क्षेत्र तथा चंबा, कीर्तिनगर, लंबगांव, चमियाला, घनसाली एवं गजा क्षेत्र शामिल हैं। प्रत्येक प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्र से एक सदस्य निर्वाचित किया जाएगा।

‎निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार नाम निर्देशन पत्र 12 अक्टूबर 2026 को सुबह 11 बजे से अपराह्न 4 बजे तक जिला पंचायत कार्यालय, बौराड़ी नई टिहरी तथा संबंधित नगरीय निकायों के सदस्यों के लिए नगर पालिका परिषद कार्यालय, बौराड़ी नई टिहरी से प्राप्त किए जा सकेंगे। नामांकन पत्रों की जांच 13 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से की जाएगी।

‎अभ्यर्थी 14 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक स्वयं उपस्थित होकर अपनी उम्मीदवारी वापस ले सकेंगे। यदि मतदान आवश्यक हुआ तो 16 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से अपराह्न 3 बजे तक मतदान कराया जाएगा। इसी दिन मतदान समाप्त होने के बाद अपराह्न 3 बजे से मतगणना शुरू होगी।

‎जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जिला योजना समिति के निर्वाचन के लिए आदर्श आचार संहिता 9 अक्टूबर 2026 से प्रभावी हो गई है। यह निर्वाचन प्रक्रिया पूरी होने तक लागू रहेगी। संबंधित अधिकारियों को आदर्श आचार संहिता का अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं।

‎

‎


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे चैनल में आपका स्वागत है, खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -+91 8859895608
error: Content is protected !!