देहरादून ने तीनों वर्गों में जीते खिताब, ओवरऑल चैंपियनशिप पर जमाया कब्जा



मुनि की रेती टिहरी  9 अक्टूबर। पूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में माध्यमिक शिक्षा विभाग की तीन दिवसीय 24वीं राज्य स्तरीय शरदकालीन कबड्डी प्रतियोगिता का शुक्रवार को समापन हुआ। अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 बालक वर्गों में देहरादून ने खिताब जीतकर ओवरऑल चैंपियनशिप अपने नाम की।

अंडर-14 के पहले सेमीफाइनल में देहरादून ने ऊधमसिंह नगर को 33-31 से हराया, जबकि दूसरे सेमीफाइनल में रुद्रप्रयाग ने उत्तरकाशी को 31-23 से शिकस्त दी। फाइनल में देहरादून ने रुद्रप्रयाग को 37-21 से हराकर विजेता ट्रॉफी जीती। रुद्रप्रयाग उपविजेता रहा।

अंडर-17 वर्ग के सेमीफाइनल मुकाबलों में देहरादून ने हरिद्वार को 42-19 और नैनीताल ने उत्तरकाशी को 26-19 से पराजित कर फाइनल में जगह बनाई। खिताबी मुकाबले में देहरादून ने नैनीताल को 39-20 से हराया। नैनीताल उपविजेता बना।

अंडर-19 के पहले सेमीफाइनल में ऊधमसिंह नगर ने हरिद्वार को 19-12 से हराया। दूसरे सेमीफाइनल में देहरादून ने रुद्रप्रयाग को 41-20 से शिकस्त दी। फाइनल में देहरादून ने ऊधमसिंह नगर को 20-12 से हराकर तीसरा खिताब भी अपने नाम किया।

समापन समारोह में मुख्य अतिथि प्रतापनगर के विधायक विक्रम सिंह नेगी ने कहा कि खेल जीवन का अभिन्न अंग हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। अन्य अतिथियों ने भी खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया। मुख्य अतिथि ने विजेता टीमों को ट्रॉफी और मेडल देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक विजयपाल सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी प्रतापनगर दीपक कुमार, संयोजक विद्यालय पूर्णानंद इंटर कॉलेज मुनि की रेती के प्रधानाचार्य अजीत पाल रौथाण और स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

प्रतियोगिता के सफल संचालन में जिला समन्वयक विनोद नेगी, अंतरराष्ट्रीय रेफरी मनोज नेगी, संयोजक विद्यालय श्री पूर्णानंद इंटर कॉलेज मुनि की रेती के व्यायाम शिक्षक धीरेंद्र सिंह असवाल, राजपाल नेगी, निश्चल यशपाल रावत, दिनेश रावत, युद्धवीर सिंह पुंडीर, आजाद बिष्ट दिनेश बिष्ट नवीन बड़ोनी सहित अन्य लोगों का सहयोग रहा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे चैनल में आपका स्वागत है, खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -+91 8859895608
error: Content is protected !!