नगर निगम ऋषिकेश में मसूरी गोलीकांड के अमर शहीदों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि



ऋषिकेश (आशीष कुकरेती ) 2 सितंबर  पृथक उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलन के दौरान 2 सितंबर 1994 को मसूरी गोलीकांड में शहीद हुए वीर आंदोलनकारियों की स्मृति में बुधवार को नगर निगम ऋषिकेश परिसर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में  महापौर शंभू पासवान  ने शहीद आंदोलनकारियों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर महापौर शम्भू पासवान  ने कहा कि 2 सितंबर 1994 को मसूरी में पृथक उत्तराखंड राज्य की मांग को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे निहत्थे आंदोलनकारियों पर हुआ गोलीकांड राज्य आंदोलन के इतिहास का एक अत्यंत दुखद अध्याय है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड राज्य के निर्माण के पीछे हमारे वीर आंदोलनकारियों और मातृशक्ति का संघर्ष, त्याग और सर्वोच्च बलिदान रहा है। उनके अदम्य साहस और बलिदान के कारण ही आज उत्तराखंड एक पृथक राज्य के रूप में अस्तित्व में है।

महापौर ने कहा कि राज्य की जनता इन अमर शहीदों के बलिदान को कभी भुला नहीं सकती। शहीदों के सपनों के अनुरूप एक समृद्ध, विकसित, आत्मनिर्भर और जनकल्याणकारी उत्तराखंड का निर्माण करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने सभी से राज्य आंदोलन के मूल उद्देश्यों और शहीदों के आदर्शों को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता उषा रावत  ने की तथा मंच संचालन श्री हुकम पोखरियाल जी द्वारा किया गया।

इस अवसर पर  संजय शास्त्री ,  बलबीर सिंह नेगी ,  गम्भीर मेवाड़,  कुसुमलता शर्मा ,  रमेश रतूड़ी ,  आशुतोष डंगवाल ,  एच.एन. चंद ,  लक्ष्मी बुड़ाकोटी ,  शीला ध्यानी ,  जयंती नेगी ,  शकुंतला नेगी   मंजू गैरोला ,  सावन रमोला ,  विशम्भर दत्त डोभाल   सुनीता सकलानी   रीना शर्मा ,  सरोजनी थपलियाल  सहित अनेक गणमान्य नागरिक, उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे चैनल में आपका स्वागत है, खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -+91 8859895608
error: Content is protected !!