ब्रेकिंग

ऋषिकेश में नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन तस्कर गिरफ्तार; भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद



ऋषिकेश, 8 जुलाई( आशीष कुकरेती)  जनपद देहरादून को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान के तहत ऋषिकेश पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन अलग-अलग स्थानों से तीन शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद करने के साथ ही तस्करी में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल और एक स्कूटी भी जब्त की है। तीनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत अलग-अलग अभियोग पंजीकृत किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर अवैध शराब, चरस, स्मैक और गांजा तस्करों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 7 जुलाई को गठित पुलिस टीमों ने क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाकर तीन अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई की।

पहली कार्रवाई में शिवाजी नगर, ऋषिकेश निवासी गणेश सिंह (21 वर्ष) को 48 क्वार्टर इम्पीरियल ब्लू व्हिस्की तथा मोटरसाइकिल संख्या UK07 GA 2924 के साथ गिरफ्तार किया गया। उसके विरुद्ध मुकदमा संख्या 282/26 दर्ज किया गया।

दूसरी कार्रवाई में बीस बीघा, बापूग्राम निवासी रोशन (40 वर्ष) को 50 पव्वे इम्पीरियल ब्लू अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। उसके खिलाफ मुकदमा संख्या 283/26 पंजीकृत किया गया।

तीसरी कार्रवाई में बनखंडी निवासी साहिल कुमार उर्फ लक्की (24 वर्ष) को 24 हाफ और 44 पव्वे इम्पीरियल ब्लू अंग्रेजी शराब तथा स्कूटी संख्या UK08BD-1936 के साथ गिरफ्तार किया गया। आरोपी के विरुद्ध मुकदमा संख्या 284/26 दर्ज किया गया है।

पुलिस ने बताया कि जनपद में अवैध शराब और अन्य मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। पुलिस का कहना है कि नशा कारोबार में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम मे

  • उपनिरीक्षक विवेक राठी,
  • कांस्टेबल संदीप भट्ट,
  • कांस्टेबल  उदयवीर सिंह,   
  • कांस्टेबल शिवओम,
  • कांस्टेबल अशोक कुमार,
  • कांस्टेबल सौरभ चौहान तथा
  • कांस्टेबल प्रदीप शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे चैनल में आपका स्वागत है, खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -+91 8859895608
error: Content is protected !!