


ऋषिकेश (आशीष कुकरेती) मुनि की रेती 10-05-2026 को सेवा निवृत्त राजकीय पेंशनर्स संगठन मुनिकीरेती-ढालवाला की मासिक बैठक शूरवीर सिंह चौहान की अध्यक्षता में एवं सचिव भगवती प्रसाद उनियाल के संचालन में सम्पन्न हुई। बैठक में सदस्यों के द्वारा महंगाई भत्ता की किस्त अविलम्ब घोषित करने की मांग की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए चौहान ने सरकार से मांग की है कि गोल्डन कार्ड में ओ.पी.डी. निःशुल्क किया जाए। संगठन ने नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती – ढालवाला से मांग की है कि ढालवाला के हिल्ट्रोन तिराहा से अविलम्ब अतिक्रमण हटाया जाए।इस संबंध में नगरपालिका प्रशासन से भी वार्ता की जाएगी।संगठन के कोषाध्यक्ष जबर सिंह पंवार ने चिकित्सा प्रतिपूर्ति बिलों का भुगतान समय से न होने पर चिन्ता व्यक्त करते हुए कहा कि गोल्डन कार्ड की अस्पतालों के द्वारा उपेक्षित करने पर पेंशनरों में गहरा आक्रोश है कहा कि संगठन की प्रबल मांग है कि प्रदेश के सभी छोटे-बडे अस्पतालों में गोल्डन कार्ड की योजना को कडाई से लागू कराया जाय। बैठक में नये सदस्यों शूरवीरसिंह राणा एवं जसवंती तोमर के द्वारा संगठन की सदस्यता ग्रहण करने पर उनका माल्यार्पण कर स्वागत एवं अभिनन्दन किया गया। बैठक में शीला रतूडी,महा लक्ष्मी बिजल्वाण, पुष्पा उनियाल, राधारानी बिष्ट,जसवंती, खुशहाल सिंह राणा,गुरुप्रसाद बिजल्वाण,हृदयराम सेमवाल, देवेंद्रदत्त जोशी,कैलाश चन्द्र पैन्यूली,विशालमणि पैन्यूली, धनसिंह रांगड,दिगम्बर प्रसाद वेदवाल,लक्ष्मणसिंह नेगी, प्रेमबहादुर थापा,कन्हैया लाल सेमवाल,गोपालदत्त खण्डूड़ी, शिव दयाल उनियाल,भास्कर पैन्यूली, हंसलाल असवाल, जयपाल सिंह नेगी,जितेन्द्रसिंह कण्डारी,बलवीर पंवार,दर्मियान सिंह रावत, सहदेव लाटियान, सी.एस.मनवाल,कृष्ण कुमार वर्मा,अब्बल सिंह चौहान, कैलाशनाथ गोस्वामी,प्रेम सिंह म्रस्तवाल, विशालमणि ममगांई, सत्येन्द्र रावत,अरविन्द सिंह तोमर,गोरासिंह पोखरियाल, जगमोहन थलवाल आदि उपस्थित थे।

