ब्रेकिंग

12 वा दून योग महोत्सव और द्वितीय ऋषिकेश योग महोत्सव 2026 8 से 10 अप्रैल



ऋषिकेश (आशीष कुकरेती ) देहरादून  योग, ध्यान, अध्यात्म, आयुर्वेद प्राकृतिक चिकित्सा के माध्यम से देवभूमि उत्तराखंड को वैलनैस का बड़ा हब बनाने के शुभ संकल्प के साथ दून योगपीठ देहरादून द्वारा 12 वे दून योग महोत्सव का शुभारंभ बुधवार 8 अप्रैल प्रातः बी एस नेगी महिला पॉलिटेक्निक ओएनजीसी राजेंद्र नगर देहरादून में प्रातःकालीन विशेष निःशुल्क योग शिविर के साथ होगा, अभियान प्रणेता योगाचार्य डा0 बिपिन जोशी ने बताया प्रातः 10 बजे योग पर आधारित प्रतियोगिताएं होंगी और कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ होगा, विशेष सेमिनार के साथ साथ योग के क्षेत्र में विशेष कार्य कर रहे योगाचार्यों और योग साधकों को सम्मानित किया जाएगा,8 अप्रैल सायं 6 बजे से स्वामी नारायण आश्रम शीशम झाड़ी ऋषिकेश में विशेष गंगा आरती और ध्यान के साथ द्वितीय ऋषिकेश योग महोत्सव का शुभारंभ होगा,9 और 10 अप्रैल को स्वामी नारायण आश्रम ऋषिकेश में विभिन्न योग सत्रों में योग, ध्यान कक्षाओं के साथ साथ देवभूमि उत्तराखंड के गांवों के योग और आयुर्वेद ग्रामों के रूप में विकास पर बृहद चिंतन और मंथन किया जाएगा, इस आयोजन में बी एस नेगी महिला पॉलिटेक्निक ओएनजीसी देहरादून, स्वामी नारायण आश्रम ऋषिकेश, स्वामी जीतानांद योग संस्थान, एवरेस्ट योग संस्थान लुधियाना, राज्य के विश्वविद्यालयों, योग संस्थानों आदि का विशेष सहयोग प्राप्त हो रहा है महोत्सव में महायोगी जीतानांद  महाराज, योगाचार्य डा0 बिपिन जोशी  महाराज, स्वामी नारायण आश्रम ऋषिकेश के परमाध्यक्ष सुनील भगत  सहित दर्जनों योग गुरुओं, शिक्षकों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा, योग साधकों द्वारा वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाए जाएंगे और महर्षि पतंजलि अंतराष्ट्रीय योग रत्न सम्मान 2026 भी प्रदान किए जाएंगे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे चैनल में आपका स्वागत है, खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -+91 8859895608
error: Content is protected !!