


देहरादून, 18 अक्टूबर 2026 ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने देहरादून में उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह से भेंट की। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल के पांच वर्ष के कार्यकाल के लिए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
डॉ. अग्रवाल ने कहा कि उत्तराखंड के राज्यपाल के रूप में लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह का पांच वर्षों का कार्यकाल अत्यंत सराहनीय एवं प्रेरणादायी रहा है। इस दौरान प्रदेश के प्रति उनका विशेष लगाव, जनसामान्य के साथ आत्मीय जुड़ाव तथा उत्तराखंड की प्रगति और विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता अविस्मरणीय रही है।
उन्होंने कहा कि राज्यपाल गुरमीत सिंह ने अपने सरल, सहज एवं संवेदनशील व्यक्तित्व से प्रदेशवासियों के बीच विशेष स्थान बनाया। जनता के प्रति उनका स्नेह तथा उत्तराखंड की संस्कृति, परंपराओं और जनभावनाओं के प्रति उनका सम्मान सदैव स्मरणीय रहेगा।
डॉ. अग्रवाल ने कहा कि राज्यपाल के रूप में गुरमीत सिंह का योगदान और प्रदेशवासियों के साथ उनके आत्मीय संबंध लंबे समय तक याद किए जाते रहेंगे।

