

न्यू आदर्श मॉडल स्कूल चंद्रेश्वर नगर ऋषिकेश ने स्कूल में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं का आज वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया। मुख्य अतिथि वरिष्ठ पत्रकार दलीप शर्मा ने अपनी अपनी कक्षाओं में क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने के साथ ही स्कूल की सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता, खेलकूद प्रतियोगिता व अन्य प्रतियोगिताओं में भाग लेकर स्कूल का नाम रोशन करने वाले छात्र छात्राओं को प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह व अंक पत्र भेंटकर सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि वरिष्ठ पत्रकार दलीप शर्मा ने स्कूल में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं से पढाई के साथ-साथ सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता, खेलकूद प्रतियोगिता में भी बढ़चढ़ प्रतिभाग करने की अपील की। कहा कि आज के छात्र-छात्राएं देश का भविष्य है। क्योंकि आगे चल कर आप लोगों ने ही डॉक्टर, इंजीनियर, वैज्ञानिक, सैनिक, प्रशासनिक अधिकारी, खिलाड़ी बनकर देश की सेवा करनी है और विश्व में देश का नाम रोशन करना है। इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य संजय पाण्डेय ने मुख्य अतिथि के साथ साथ सभी शिक्षकों का आभार व्यक्त किया और कहा कि आज छात्र-छात्राओं को उनके वर्ष भर की मेहनत का फल उन्हें मिला है। कहा कि इसी तरह सभी छात्र-छात्राएं आगे चलकर भी मेहनत के साथ पढाई करना। इस अवसर पर शिक्षका कुसुम चौहान, पूजा, कंचन, इक़रा, मनीषा, निधि, सपना आदि मौजूद थे।

