जिलाधिकारी ने बौराडी में प्रस्तावित बैडमिंटन कोर्ट का किया निरीक्षण



ऋषिकेश (आशीष कुकरेती) टिहरी 17 जून जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल द्वारा आज टिहरी क्षेत्रान्तर्गत बौराडी मे प्रस्तावित बैडमिंटन कोर्ट का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने खेल सुविधाओं की वर्तमान स्थिति का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने बैडमिंटन कोर्ट के निर्माण एवं विकास कार्यों को गुणवत्तापूर्ण ढंग से समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में खेल सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे युवाओं को बेहतर अवसर उपलब्ध हो सकें।

इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष मोहन सिंह रावत, मुख्य विकास अधिकारी वरुणा अग्रवाल, जिला युवा कल्याण अधिकारी पंकज तिवारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे चैनल में आपका स्वागत है, खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -+91 8859895608
error: Content is protected !!