शिव गंगा क्लीनिंग ट्रस्ट के अभियान में NCC कैडेट्स और स्थानीय टीम की गंगा तट में स्वच्छता का संकल्प



 

ऋषिकेश (आशीष कुकरेती ) 29 मार्च  को ऋषिकेश के राम झूला (गोवा बीच) क्षेत्र में Shiva Ganga Cleaning Trust द्वारा एक व्यापक स्वच्छता अभियान (क्लीन-अप ड्राइव) का आयोजन किया गया। ट्रस्ट पिछले 2 महीनों से ऋषिकेश के विभिन्न घाटों और गंगा तटों पर निरंतर सफाई अभियान चला रहा है, जिसके अंतर्गत अब तक 2 टन से अधिक कचरा हटाया जा चुका है।
इस अभियान में ट्रस्ट के सक्रिय सदस्यों—प्रदीप, क्लेयर, मुस्कान, जयेश और यश—ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और सफाई कार्य के साथ-साथ जन-जागरूकता पर भी विशेष ध्यान दिया। संस्था का उद्देश्य केवल कचरा हटाना ही नहीं, बल्कि लोगों में स्वच्छता के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना भी है।

आज के अभियान में बेंगलुरु से आई NCC छात्राओं के समूह तथा ग्राम पंचायत स्वर्गाश्रम-जौंक की IEC टीम ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी प्रतिभागियों ने मिलकर नदी किनारे सफाई की और स्थानीय लोगों व पर्यटकों को गंदगी न फैलाने के लिए जागरूक किया।

NCC अभियान से जुड़ी जानकारी:
जैन (डीम्ड-टू-बी) यूनिवर्सिटी, बेंगलुरु की NCC कैडेट्स—दिया जैन एवं खुशी कुमारी सहित टीम—एसोसिएट NCC ऑफिसर मेजर (डॉ.) रेखा सिन्हा के मार्गदर्शन में “हिमाद्री संकल्प – यूथ फॉर सस्टेनेबल हिमालय” अभियान के तहत पंगारचुल्ला (15,069 फीट), उत्तराखंड की ओर अग्रसर हैं। “पुण्य चक्र” पहल के अंतर्गत वे सफाई, कचरा पृथक्करण और जागरूकता गतिविधियों में सक्रिय योगदान दे रही हैं।
यह अभियान स्वच्छ भारत, नमामि गंगे एवं संयुक्त राष्ट्र के SDGs से जुड़ा है और पर्यावरण संरक्षण का सशक्त संदेश देता है कि असली जीत प्रकृति को सुरक्षित रखने मे है


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे चैनल में आपका स्वागत है, खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -+91 8859895608
error: Content is protected !!