रजत जयंती अभियान के तहत नगर पालिका मुनि की रेती-ढालवाला योगा पार्क में योग शिविर का शुभारंभ



     मुनि की रेती (आशीष कुकरेती) उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस रजत जयंती ‘‘स्वच्छ उत्तराखंड-स्वस्थ उत्तराखंड अभियान के तहत नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला ने क्षेत्रवासियों के प्रति स्वास्थ्य सुरक्षा को बल प्रदान करने के उद्देश्य योग शिविर आयोजित किया।
नगर  पालिका अध्यक्ष नीलम बिजल्वाण और अधिशासी अधिकारी अंकिता जोशी के निर्देश पर नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला की ओर से 02 नवंबर से 09 नवंबर तक उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस रजत जयंती उत्सव हर्षाेल्लास से मनाया जा रहा है। इसके तहत शुक्रवार को मुनिकीरेती स्थित योगा पार्क में आयोजित योग शिविर का शुभारंभ पालिकाध्यक्ष नीलम बिजल्वाण ने किया। इस दौरान उन्होंने मुनिकीरेती और रामझूला क्षेत्र को अध्यात्म व योग की नगरी बताया। कहा यह क्षेत्र आध्यात्यम एवं योग के लिए विश्व प्रसिद्ध है। प्रतिवर्ष देश ही नहीं बल्कि विदेशों से बड़ी संख्या में सैलानी यहां योग व आध्यात्म के लिए पहुंचते हैं। कहा कि योग के द्वारा बेहतर ढंग से निरोगी जीवन जिया जा सकता है। इसके बाद पीजी कॉलेज ऋषिकेश की अध्यापिका चंद्रेश्वरी ने योग शिविर में उपस्थित लोगों को नाड़ी शोधन प्राणायाम और भ्रामरी प्राणायाम करवाया। यूआईपीएस एकेडमी की छात्रा गौरी और कनिका ने सूर्य नमस्कार और हठ योग करवाए।
मौके पर मुख्य सफाई निरीक्षक नितिन सती, सफाई निरीक्षक कमल चौहान, जितेंद्र सिंह सजवाण, सफाई सुपरवाइजर महिपाल आदि उपस्थित थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे चैनल में आपका स्वागत है, खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -+91 8859895608
error: Content is protected !!