ब्रेकिंग

भारत स्काउट एवं गाइड के तृतीय सोपान जांच शिविर का समापन, प्रतिभागियों को किया सम्मानित



ऋषिकेश 19 नवंबर भारत स्काउट एवं गाइड, टिहरी गढ़वाल के तत्वावधान में श्री लाल बहादुर शास्त्री जूनियर हाईस्कूल, ढालवाला, मुनि की रेती में आयोजित पांच दिवसीय जनपद स्तरीय तृतीय सोपान जांच शिविर का गुरुवार को समापन हो गया। 15 से 19 नवंबर 2026 तक आयोजित इस शिविर के समापन समारोह की अध्यक्षता नगर पालिका परिषद मुनि की रेती की अध्यक्ष नीलम बिजल्वाण ने की।

समापन अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष ने शिविर के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने बच्चों को स्काउट एवं गाइड के माध्यम से अनुशासन, सेवा, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक दायित्वों के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर जिला सचिव बी.पी. सिंह यादव ने जनपद स्तरीय जांच शिविर की विस्तृत आख्या प्रस्तुत की। वहीं तृतीय सोपान उत्तीर्ण करने वाले सभी प्रतिभागियों को आगामी राज्य पुरस्कार में प्रतिभाग करने के लिए निर्देशित किया गया। जिलायुक्त आर.सी. रतूड़ी ने शिविर के सफल आयोजन में सहयोग देने वाले सभी अतिथियों, प्रशिक्षकों, विद्यालय प्रबंधन एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में श्री लाल बहादुर शास्त्री जूनियर हाईस्कूल के प्रधानाध्यापक धनंजय सिंह रावत, जिला प्रशिक्षणायुक्त के.एल. शाह, जिला प्रशिक्षिका गाइड अनिता उनियाल, जिला संगठनायुक्त गाइड अंजू रानी शर्मा, जिला संगठनायुक्त आदित्य नारायण सिंह, जिला सह संगठनायुक्त बालकृष्ण उपाध्याय, प्रेम सिंह राणा, जिला विकास समन्वयक रामकृष्ण पोखर


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे चैनल में आपका स्वागत है, खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -+91 8859895608