


ऋषिकेश 18 नवंबर गढ़ सेवा संस्थान ऋषिकेश के तत्वावधान में ईगास पर्व के शुभ अवसर पर आयोजित गढ़ रक्षक महोत्सव धूमधाम एवं उत्साह के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर आयोजित लकी ड्रॉ के माध्यम से 12 भाग्यशाली विजेताओं को विभिन्न आकर्षक पुरस्कार वितरित किए गए।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में वीरेंद्र दत्त सेमवाल, संतोष पांथरी एवं विपिन चौधरी ने शिरकत की। अतिथियों ने कूपन के माध्यम से लॉटरी निकालकर विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए।
लकी ड्रॉ में प्रथम पुरस्कार के रूप में ढालवाला निवासी अरुण को स्कूटी, द्वितीय पुरस्कार हीरा सिंह को मोबाइल फोन तथा तृतीय पुरस्कार नीरायेंदर राणा को साइकिल प्रदान की गई। इसके अतिरिक्त नौ अन्य भाग्यशाली विजेताओं को भी विभिन्न पुरस्कार वितरित किए गए। कार्यक्रम का आयोजन होटल द मोंतारा में किया गया।
इस अवसर पर संस्थान के अध्यक्ष रविंद्र सिंह राणा, सचिव गोपाल सत्ती, कोषाध्यक्ष अरुण बडोनी, देवेंद्र सिंह नेगी, ताजेंद्र सिंह नेगी, मनोज ध्यानी, विजय रावत, अखिलेश मित्तल, बृजमोहन मनोडी, चंद्रवीर सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

