



ऋषिकेश, 14 नवंबर नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत ऋषिकेश पुलिस ने गांजा तस्करी के मामले में एक अन्य अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी रामअवतार को एनडीपीएस एक्ट की धारा 29 के तहत गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम पूर्व में गिरफ्तार किए गए गांजा तस्कर से पूछताछ और मोबाइल कॉल डिटेल के आधार पर सामने आया था।
पुलिस के अनुसार, 24 जुलाई 2026 को आईडीपीएल चौकी पुलिस टीम ने गोल चक्कर आईडीपीएल के पास चेकिंग के दौरान नौरंगी लाल पुत्र देवी राम निवासी ग्राम नगला भम्बू जाट, थाना सासनी, जिला हाथरस (उत्तर प्रदेश) को मोटरसाइकिल संख्या UK07DY-8716 पर 3 किलो 95 ग्राम अवैध गांजा ले जाते हुए गिरफ्तार किया था। इस मामले में कोतवाली ऋषिकेश में मुकदमा संख्या 325/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20/60 में मुकदमा दर्ज किया गया था।
विवेचना के दौरान नौरंगी लाल से पूछताछ, उसके मोबाइल नंबर की सीडीआर और अन्य साक्ष्यों के आधार पर रामअवतार पुत्र महेश्वर सैनी निवासी मायाकुंड, ऋषिकेश, हाल निवासी गली नंबर-10, गुज्जर बस्ती श्यामपुर, ऋषिकेश का नाम प्रकाश में आया। जांच में रामअवतार द्वारा नौरंगी लाल से गांजा मंगाए जाने की बात सामने आई।
इसके बाद उप निरीक्षक जगमोहन सिंह ने 13 नवंबर को अभियुक्त रामअवतार को धारा 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मुकदमे में धारा 29 की बढ़ोतरी करते हुए अग्रिम विवेचनात्मक कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तार अभियुक्त को शनिवार को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास
पुलिस के अनुसार, अभियुक्त रामअवतार के विरुद्ध पूर्व में भी एनडीपीएस एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में नौ मुकदमे दर्ज हैं। इनमें वर्ष 2015, 2017, 2020, 2022, 2023, 2024 और 2026 के मामले शामिल

