ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री राहत कोष से सात लाभार्थियों को मिली सहायता, कन्याओं के विवाह के लिए प्रदान की गई आर्थिक मदद



ऋषिकेश, 6 नवंबर। धनतेरस के पावन अवसर पर ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने अपने ऋषिकेश स्थित कैंप कार्यालय में आर्थिक रूप से कमजोर, बीमारी से ग्रसित एवं जरूरतमंद परिवारों की कन्याओं के विवाह के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष से आर्थिक सहायता के चेक वितरित किए।

इस दौरान डॉ. अग्रवाल ने सात लाभार्थियों जोतराम शर्मा, मनीष चौहान, लालमन, दुलेश्वरी, संगीता, पुष्पा एवं अनीश कुमार को आर्थिक सहायता प्रदान की।

इस अवसर पर डॉ. अग्रवाल ने कहा कि समाज के जरूरतमंद और आर्थिक रूप से कमजोर लोगों की सहायता करना हम सभी का सामाजिक दायित्व है। जीवन की कठिन परिस्थितियों से जूझ रहे परिवारों को सहयोग देना और उनके चेहरों पर मुस्कान लाना ही सच्ची जनसेवा है। उन्होंने कहा कि जनसेवा के संकल्प के साथ जरूरतमंदों की मदद के लिए सदैव प्रयासरत रहना उनकी प्राथमिकता है।

उन्होंने सभी लाभार्थियों एवं क्षेत्रवासियों को धनतेरस और दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए मां लक्ष्मी एवं भगवान धन्वंतरि से सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना की।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे चैनल में आपका स्वागत है, खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -+91 8859895608