


टिहरी 24 अक्टूबर भारतीय पर्वतारोहण संस्थान पर्यटन मंत्रालय भारत सरकार IISM द्वारा टिहरी गढ़वाल में संचालित रिवर राफ्टिंग कोर्स के प्रतिभागियों ने गंगा नदी के तटों पर स्वच्छता अभियान चलाया।
कोर्स में भाग ले रहे सभी प्रशिक्षुओं ने गंगा के किनारे फैले कचरे, प्लास्टिक और अन्य अपशिष्ट को एकत्र कर गंगा को स्वच्छ और निर्मल रखने का संदेश दिया। इस पहल के माध्यम से प्रतिभागियों ने देश और प्रदेशवासियों से गंगा को साफ रखने और प्लास्टिक का उपयोग न करने की अपील की।
इस अवसर पर कर्नल ईश्वर सिंह थापा SM, VSM, MID प्रधानाचार्य IISM गुलमार्ग ने सभी कोर्स प्रतिभागियों के इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा की और उन्हें शाबाशी दी। उन्होंने कहा कि एक एडवेंचर प्रोफेशनल का पहला कर्तव्य प्रकृति और नदियों का संरक्षण करना है। गंगा हमारी आस्था ही नहीं, हमारी जीवन रेखा भी है, इसे स्वच्छ रखना हम सभी की जिम्मेदारी है।
अभियान में संस्थान के प्रशिक्षकों और कोर्स प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया

